
आर्टिकल 370 हटने के बाद सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल! PM मोदी की बैठक में शामिल होंगे J-K के ये नेता
AajTak
इस मीटिंग की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद ये सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल है, ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है.
जम्मू-कश्मीर को लेकर गुरुवार को होने जा रही बड़ी बैठक पर हर किसी की नज़र है. इस मीटिंग की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद ये सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल है, ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है. पीएम मोदी के साथ इस मीटिंग में कौन-कौन शामिल हो रहा है, उनके बारे में क्या चीज़ अहम है. एक नज़र डाल लीजिए...पूर्व मुख्यमंत्री • फारूक अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष. पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद. • उमर उब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष. पूर्व केंद्रीय मंत्री. • महबूबा मुफ्ती: पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री. भाजपा के साथ सरकार भी चला चुकी हैं. • गुलाम नबी आजाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री. जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जो जम्मू क्षेत्र से आते थे. पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









