
आरोपी राजेश के पास ना कोई एप्लिकेशन मिली, ना ही कोई रिश्तेदार जेल में बंद... CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का मकसद क्या?
AajTak
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने 'जन सुनवाई' कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुन रही थीं. माहौल सामान्य था. लोग अपनी-अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे. तभी राजेशभाई खिमजी अपनी फाइलें लेकर सीएम के सामने पहुंचा. शुरुआत में वह आम शिकायतकर्ता जैसा दिखा, लेकिन अचानक उसने सीएम का हाथ पकड़ने की कोशिश की और उन्हें धक्का देकर गिराने की मंशा दिखाई.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हुए हमले ने पूरे राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है. यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री अपने सिविल लाइंस स्थित कैम्प ऑफिस में 'जन सुनवाई' कर रही थीं. अचानक भीड़ में से एक शख्स ने नज़दीक जाकर सीएम पर हमला कर दिया. पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया. आरोपी की पहचान राजेशभाई खिमजीभाई (उम्र 41 साल), निवासी राजकोट (गुजरात) के तौर पर हुई है.
पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब लगातार एक ही सवाल ढूंढने में लगी हैं कि आखिर राजेश का मकसद क्या था? कारण, पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास ना तो कोई शिकायत पत्र था और ना ही कोई एप्लिकेशन. यही नहीं, पुलिस ने यह भी साफ किया कि आरोपी का कोई भी रिश्तेदार किसी जेल में बंद नहीं है. यानी यह संभावना भी खारिज हो गई कि वह मुख्यमंत्री से किसी कैदी की पैरवी कराने या किसी बंदी की रिहाई के लिए पहुंचा था.
आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धारा 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है.
कैसे दिया घटना को अंजाम?
बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने 'जन सुनवाई' कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुन रही थीं. माहौल सामान्य था. लोग अपनी-अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे. तभी राजेशभाई खिमजी अपनी फाइलें लेकर सीएम के सामने पहुंचा. शुरुआत में वह आम शिकायतकर्ता जैसा दिखा, लेकिन अचानक उसने सीएम का हाथ पकड़ने की कोशिश की और उन्हें धक्का देकर गिराने की मंशा दिखाई.
मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. देखते ही देखते माहौल में अफरातफरी मच गई. जनसुनवाई में आए कुछ लोगों ने दावा कि सीएम को थप्पड़ मारा गया, जबकि बाद में पुलिस ने साफ किया कि मामला धक्का-मुक्की और हाथ पकड़ने तक सीमित रहा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






