
आरोपी छात्र के किराए के घर पर चला बुलडोजर, उदयपुर में तनाव के बीच प्रशासन के एक्शन पर सवाल
AajTak
आरोपी 10वीं का छात्र है. उसने कथित तौर पर शुक्रवार को जिले के एक सरकारी स्कूल में अपने एक साथी छात्र को चाकू मार दिया, जिससे मधुबन क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. जांच जारी रहने के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है. चाकूबाजी की इस घटना के विरोध में लोगों की भीड़ मधुबन इलाके में इकट्ठी हुई और एक गैरेज में खड़ी कम से कम तीन कारों में आग लगा दी और पथराव किया.
राजस्थान के उदयपुर में अपने सहपाठी को चाकू मारने का आरोपी लड़का जिस घर में रहता है, शनिवार को अधिकारियों ने उसे बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया. उदयपुर जिला प्रशासन ने आरोपी के परिवार को अपना सामान हटाने की अनुमति देने के बाद खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में स्थित घर में तोड़फोड़ की. बाद में पता चला कि आरोपी अपने परिवार के साथ उस घर में किराए पर रह रहा था. अब इस एक्शन के बाद उदयपुर प्रशासन सवालों के घेरे में है. लोगों का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय, बेकसूर पर कार्रवाई की गई और उसका घर गिरा दिया गया.
भारी पुलिस कर्मियों और जिला प्रशासन की मौजूदगी के बीच घर पर बुलडोजर चलाया गया. स्थानीय लोगों की पुलिस कर्मियों के साथ हल्की झड़प हो गई. लोग घर के बाहर इकट्ठे थे और कह रहे थे कि आरोपी यहां किराये पर रह रहा था, इसमें उसके मकान मालिक की क्या गलती. पुलिस कर्मियों ने लोगों से घर के बाहर का क्षेत्र खाली करने के लिए कहा, जिसके बाद कहासुनी हुई. जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण बताकर घर को तोड़ दिया. उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता है कि बच्चे को उचित इलाज मिले...बच्चे की हालत में सुधार है...मेरा सभी से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं. आरोपी को यह पता लगाने के लिए हिरासत में लिया गया है कि उसे अवैध हथियार कहां से मिले.'
आरोपी 10वीं का छात्र है. उसने कथित तौर पर शुक्रवार को जिले के एक सरकारी स्कूल में अपने एक साथी छात्र को चाकू मार दिया, जिससे मधुबन क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. जांच जारी रहने के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है. चाकूबाजी की इस घटना के विरोध में लोगों की भीड़ मधुबन इलाके में इकट्ठी हुई और एक गैरेज में खड़ी कम से कम तीन कारों में आग लगा दी और पथराव किया. अधिकारियों ने बताया कि दो समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उदयपुर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 144) लागू कर दी गई है. घायल छात्र आईसीयू में भर्ती है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
प्रशासन के बुलडोजर एक्शन पर सवाल
छात्र पर चाकू से जानलेवा हमले के बाद उदयपुर के लोगों में भारी आक्रोश है. उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने कल प्रशासन से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. आरोपी जिस मकान में रहता था, उदयपुर विकास प्राधिकरण ने उसकी जांच की. यूडीए ने मछरा मगरा क्षेत्र में मकान को पहाड़ी पर अवैध रूप से बना पाया. यहां और भी घर स्थित हैं. उदयपुर जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि एक तो उसने उस मकान पर बुलडोजर चला दिया, जो आरोपी का था ही नहीं और दूसरा यह कि अगर मकान अवैध निर्माण था तो अन्य मकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










