
'आरोपी को बचाने की कोशिश,' राहुल गांधी ने कोलकाता रेप-मर्डर की जांच पर उठाए सवाल
AajTak
राहुल गांधी ने अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की कार्रवाइयों पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने के उनकी कोशिशों ने मेडिकल प्रोफेशनल और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. एक एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है और ये कि इससे अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
राहुल गांधी ने कहा, "कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है."
राहुल गांधी ने कहा- 'मैं पीड़ित परिवार के साथ'
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?"
कांग्रेस सांसद ने अपने पोस्ट में हाथरस, उन्नाव और कठुआ तक में हुए रेप और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे." उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं.
ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर का मामला

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










