
आरा में अपराधियों के हौसले बुलंद, RJD नेता को मारी गोली, दो किसानों पर भी फायरिंग
AajTak
बिहार के आरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. लगातार घटनाएं हो रही है. अब बुधवार को दो जगह पर फायरिंग हुई, जिसमें आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष और दो किसानों को गोली लग गई है. तीनों की हालत गंभीर है.
बिहार के आरा में अपराधी लगातार कहर बरपा रहें हैं. पुलिस एक कांड की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पा रही है कि हथियार बंद बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे डाल रहे हैं. कल देर रात भी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रखंड अध्यक्ष समेत 3 लोगों पर तबातोड़ गोलियां बरसाई है.
इस गोलीबारी में दो लोग गोली के छर्रा लगने से जख्मी हुए हैं जबकि राजद के प्रखंड अध्यक्ष को बदमाशों ने चार गोली दागकर उन्हें जख्मी कर दिया है. सबसे पहली घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा एवं जमीरा गांव के बीच छलका के समीप हुई, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने राजद युवा के प्रखंड अध्यक्ष को गोली मार दी.
इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उनको काफी करीब से चार गोलियां मारी गई है. उन्हें एक गोली पेट में, एक गोली बाये पैर में जांघ पर और दो गोली दाहिने साइड सीने में मारी गई है. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनका इलाज चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है.
हालांकि राजद युवा के प्रखंड अध्यक्ष को गोली किसने और क्यों मारी है? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलते ही राजद के जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. धनंजय यादव ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करेंगे.
वहीं दूसरी घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के कमालुचक दियारा इलाके में घटित हुई. जहां गेहूं की फसल काटने जा रहे दो किसानों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गोली का छर्रा लगने से दोनों किसान बुरी तरह से जख्मी हो गए. जख्मियों में फुंहा गांव निवासी विश्वकर्मा कुमार और टुनटुन शाह बताये जा रहे हैं.
उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. छर्रा लगने से जख्मी किसान विश्वकर्मा कुमार ने बताया कि वो लोग गेहूं की कटनी करने जा रहे थे. इसी बीच कुछ लोग आकर रंगदारी मांगने लगे हम लोगो पर फायरिंग करने लगे. आरा सदर के एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि घटना का पता लगाया जा रहा है साथ में ही पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










