
आरक्षण से लेकर केस वापसी तक महाराष्ट्र सरकार ने मानी मनोज जरांगे की सभी मांगें
AajTak
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे की सभी मांगों को मान लिया है. इसके बाद जरांगे ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं, और अब हमारा आंदोलन खत्म हो गया है.
मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांगों को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मान लिया है और सरकार ने जातिगत आरक्षण पर सरकारी संकल्प (जीआर) जारी कर दिया है. इस जीआर को फरवरी में आगामी विधानसभा सत्र में कानून में बदल दिया जाएगा.
वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद नवी मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अपने हाथों से जूस पिलाकर मनोज जरांगे के अनशन खत्म कराया.
हमने पूरा किया अपना वादा: CM शिदें
इस बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है. यह एक ऐतिहासिक क्षण है. हम वोट के लिए कभी कोई निर्णय नहीं लेते, हम जनहित के लिए निर्णय लेते हैं...हमने सभी मांगें मान ली हैं.'
'आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल' बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार आधी रात मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे के पास उनकी विभिन्न मांगों के संबंध में एक मसौदा भेजा था. फिर सरकारी प्रतिनिधिमंडल के मंत्री दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा ने जरांगे को पत्र सौंपा और बताया कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं. इसके थोड़ी देर बाद सीएम एकनाथ शिंदे मनोज जरांगे से मिलने वाशी पहुंचे थे. इसके बाद जरांगे ने अपने मार्च को रोकने और मुंबई नहीं आने का फैसला किया.
जरांगे ने बताया कि मराठा समुदाय के लिए डेटा बनाया गया है, जिसमें 54 लाख अभिलेख मिले हैं. जिनका रिकॉर्ड मिला है. उन्हें तुरंत प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे. साथ ही हम इस बात के लिए भी लड़ रहे थे कि उनके परिवारों को तुरंत प्रमाण पत्र दिया जाए. यह प्रक्रिया शुरू हो गई है और कुछ दिनों में सरकार इस बारे में डेटा उपलब्ध कराएगी.रिश्तेदारों को मिलेगा जाति प्रमाण पत्र

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










