
आम बजट 2025: डिफेंस सेक्टर को अपार उम्मीदें, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या-क्या कर सकती है सरकार
AajTak
बजट 2025 से भारत के रक्षा उद्योग को स्वदेशी निर्माण, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ी उम्मीदें हैं. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर ध्यान देगी.
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट में सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए ₹6,21,940.85 करोड़ (लगभग $75 बिलियन) का आवंटन किया था. यह किसी भी मंत्रालय को मिलने वाला सबसे बड़ा बजट था. पिछले साल के मुकाबले यह 4.79% ज्यादा था. अब जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को नया बजट पेश करने वाली हैं, तो भारत के रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उद्योग, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और प्राइवेट सेक्टर के लिए ज्यादा मौके मिलने की उम्मीदें बढ़ रही हैं. आजतक ने इस बारे में रक्षा क्षेत्र के कुछ विशेषज्ञों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि इसबरा यह सेक्टर बजट से क्या-क्या उम्मीदें लगाए बैठा है.
रिशभ गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, Rossell Techsys
Rossell Techsys के मैनेजिंग डायरेक्टर रिशभ गुप्ता, जो एयरोस्पेस और रक्षा से जुड़ी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करते हैं, अपने बजट से जुड़ी उम्मीदें साझा करते हुए कहते हैं, 'बजट 2024 में सरकार ने ₹6.21 लाख करोड़ का रक्षा बजट दिया था, जो कुल बजट का 13.04% था. यह दिखाता है कि देश अपनी रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रहा है. पिछले बजट ने इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट को काफी बढ़ावा दिया. इस बार हम उम्मीद करते हैं कि सरकार लंबी अवधि की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर ज्यादा ध्यान देगी.'
उन्होंने आगे कहा, 'स्पेस सेक्टर के लिए ₹13,043 करोड़ का आवंटन और स्पेस-टेक स्टार्टअप्स के लिए ₹1,000 करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड, सरकार के ग्लोबल स्पेस इकॉनमी में भारत की भागीदारी बढ़ाने के इरादे को दिखाता है. इस बार हमें उम्मीद है कि बजट 2025 स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को और सपोर्ट करेगा, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को मजबूत बनाएगा और प्राइवेट सेक्टर को पूरी क्षमता से काम करने का मौका देगा. सही पॉलिसी फ्रेमवर्क के साथ भारत एयरोस्पेस इनोवेशन और आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण में ग्लोबल लीडर बन सकता है.'
किरण राजू, सीईओ एंड को-फाउंडर, Indrajaal
दुनिया की पहली AI-पावर्ड एंटी-ड्रोन सिस्टम बना चुके किरण राजू, जो Indrajaal के सीईओ और को-फाउंडर हैं, को बजट 2025 से बहुत उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि सरकार का ध्यान रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने पर रहेगा. खास बात ये है कि ये सब आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










