
आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत, मेदांता हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी
AajTak
प्रशांत किशोर अस्पताल नहीं जाना चाहते हैं लेकिन लगातार उनकी टीम के लोग अस्पताल जाने के लिए कह रहे हैं. उनको पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है. डॉक्टर ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. उनके गले में तकलीफ है.
पिछले कई दिनों से छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद से प्रशांत किशोर अपने पटना स्थित आवास पर हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उनके आवास पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम पहुंच चुकी है.
प्रशांत किशोर अस्पताल नहीं जाना चाहते हैं लेकिन लगातार उनकी टीम के लोग अस्पताल जाने के लिए कह रहे हैं. उनको पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है. डॉक्टर ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. उनके गले में तकलीफ है. अस्पताल जाने से पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. वह केवल पानी पी रहे हैं.
बता दें कि आज सत्याग्रह समिति की बैठक हुई है और इसमें तय हुआ है कि आंदोलन जारी रहेगा.
गांधी मैदान से पुलिस ने किया था गिरफ्तार
सोमवार तड़के चार बजे पुलिस टीम ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर ली थी. इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया था. इस बीच पटना पुलिस ने धरनास्थल को खाली करा लिया. पुलिस ने जिस वक्त ये कार्रवाई की उस समय पीके अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर सो रहे थे. इसके बाद प्रशांत किशोर को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया.
आखिरकार, कोर्ट ने बिना किसी शर्त के जमानत दे दी, जिसके बाद वो जेल सभी बाहर आए और अपने आवास गए. इससे पहले भी कोर्ट ने प्रशांत किशोर को बेल बॉन्ड में कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी लेकिन उन्होंने उन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था और जेल जाने का रास्ता चुना था. उन्होंने यह भी कहा था कि जेल से ही अनशन जारी रहेगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










