
आफताब के बाथरूम में मिल गया खून... फॉरेंसिक जांच से श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ा सबूत हाथ लगा है. आफताब के बाथरूम में खून के ट्रेस मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने FSL के अलावा CFSL से क्राइम सीन की जांच कराई थी. फॉरेंसिक जांच में आफताब के बाथरूम में खून मिलने की पुष्टि हुई है.
श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ा सबूत हाथ लगा है. आफताब के बाथरूम में खून के ट्रेस मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने FSL के अलावा CFSL से क्राइम सीन की जांच कराई थी. फॉरेंसिक जांच में आफताब के बाथरूम में खून मिलने की पुष्टि हुई है.
आफताब के बाथरूम की टाइल्स से खून के निशान मिले हैं. इससे पहले एफएसएल को रसोई से भी कुछ खून के धब्बे मिले थे. पुलिस ने एफएसएल की जांच के अलावा ज्यादा तकनीक से लैस सीएफएसएल से भी सबूत जुटवाए थे. हालांकि, अभी सीएफएसएल की रिपोर्ट आने में दो हफ्ते लगेंगे.
आज हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट
आफताब के नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना है. साकेत कोर्ट ने सोमवार को इसकी अनुमति दे दी थी. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. जरूरत के मुताबिक, कभी भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा सकता है. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट की टीम भी पूरी तरह से तैयार है.
आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट कराया जाएगा. आफताब ने दोनों टेस्ट के लिए सहमति दे दी है. इससे पहले आफताब ने पुलिस को वे जगहें भी बताई हैं. जहां उसने श्रद्धा की हत्या के बाद हथियार फेंके थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










