
'आप मुझे कंट्रोल मत कीजिए...', जब राज्यसभा में प्रियंका चतुर्वेदी पर बिफर पड़ीं जया बच्चन
AajTak
जया बच्चन ने सरकार पर संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में होने के बावजूद सरकार आम लोगों की आशाओं और विश्वास की रक्षा नहीं कर पाई.
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने संसद के उच्च सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम पर सवाल खड़े किए हैं. पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुई भारत की जवाबी कार्रवाई पर चर्चा के दौरान जया बच्चन ने भावुक होते हुए कहा कि जब इस हमले में कई महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया, तो उस पर जवाबी कार्रवाई का नाम 'सिंदूर' रखना बेहद असंवेदनशील है. बहस के दौरान जब दूसरे सांसदों ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मेरे कान तेज हैं. मुझे सब सुनाई देता है.' यहां तक कि पास बैठीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से उन्होंने कह दिया, 'आप मुझे कंट्रोल मत करिए.'
उन्होंने कहा, 'आपने इतने बड़े-बड़े राइटर रखे हैं, जो फैंसी नाम देते हैं... लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर'? जिन महिलाओं के पति मारे गए, उनका सिंदूर तो उजड़ गया. फिर आपने यही नाम क्यों चुना?'
जया बच्चन ने सरकार को घेरा जया बच्चन ने सरकार पर संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में होने के बावजूद सरकार आम लोगों की आशाओं और विश्वास की रक्षा नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि, जो पर्यटक वहां गए थे, वे इस विश्वास के साथ गए थे कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा... लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'
वह बोलीं, 'आपने जिन परिवारों से सुरक्षा का वादा किया था, आज वे आपको माफ नहीं करेंगे. आपमें उन परिवारों से माफी मांगने की भी शक्ति नहीं है. सत्ता में विनम्रता बहुत जरूरी होती है.'
'सरकार 25-26 लोगों की जान नहीं बचा सकी' जया बच्चन ने कहा कि केवल हथियार और बम समस्या का समाधान नहीं हैं. 'हम आत्मनिर्भर हैं, ये कह देना काफी नहीं. जब आप 25-26 लोगों की जान भी नहीं बचा सके, तो बाकी सब क्या मायने रखता है? आपको इंसानियत दिखानी होगी.' उन्होंने कहा कि 'कोई भी विवाद केवल हिंसा से नहीं सुलझाया जा सकता.'
जया बच्चन ने तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन का हवाला देते हुए कहा, 'उन्होंने सही कहा कि जितनी कमजोर बात होती है, शरीर की भाषा उतनी आक्रामक हो जाती है.' उन्होंने अंत में अपील की, 'कृपया विनम्र बनिए, माफी मांगिए और लोगों की सुरक्षा कीजिए.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







