
आप भी ब्राउजर पर सेव करते हैं Password और Username? एक गलती से हो सकते हैं चोरी
AajTak
How to Remove Saved Passwords: क्या आप भी अपने लैपटॉप या फोन में पासवर्ड सेव करके रखते हैं? आपकी कुछ गलतियों की वजह से ये पासवर्ड स्कैमर्स या फिर किसी दूसरे शख्स के हाथ लग सकता है. दरअसल, सेव पासवर्ड के साथ यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. कई एक्सटेंशन तक पासवर्ड चोरी करते हैं. आइए जानते हैं आप किस तरह से अपने पासवर्ड को सिक्योर रख सकते हैं.
सोशल मीडिया हो या फिर किसी एक प्लेटफॉर्म पर अकाउंट, सभी के लिए हमें पासवर्ड क्रिएट करने होते हैं. एक अच्छी प्रैक्टिस के तहत यूजर्स को एक जैसे पासवर्ड यूज नहीं करने चाहिए. क्योंकि ऐसे में एक अकाउंट के हैक होने पर सभी अकाउंट रिस्क पर आ जाते हैं. वहीं बहुत से यूजर्स अपने पासवर्ड को ब्राउजर पर ही सेव करते हैं.
चूंकि, किसी यूजर के लिए सभी क्रेडेंशियल्स को याद रख पाना मुश्किल होता है. ऐसे में ब्राउज़र्स ने हमारी इसी समस्या को सुलझाने के लिए पासवर्ड मैनेजर का फीचर दिया. यानी जब भी आप किसी वेबसाइट पर लॉग-इन करेंगे तो स्क्रीन पर एक Save Password का ऑप्शन आएगा.
बहुत से लोग पासवर्ड को ब्राउज़र में सेव करते हैं. ताकि अगली बार लॉग-इन करते समय फिर यूज़रनेम-पासवर्ड री-एंटर ना करना पड़े. ये फीचर सुविधाजनक तो है, लेकिन इसको यूज़ करना खतरे से खाली नहीं है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
दरअसल, जब भी आप ब्राउज़र मे पासवर्ड सेव करते हैं तो वो यूज़रनेम, पासवर्ड बिलिंग डिटेल्स और यहां तक कि क्रेडिट कार्ड नंबर भी सेव कर लेता है. चूंकि, ज्यादातर यूजर्स ब्राउज़र मे 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन, फिंगरप्रिंट स्कैन, वन टाइम वेरिफिकेशन कोड जैसे सिक्योरिटी फीचर्स को ऑन नहीं रखते हैं.
ऐसे में अगर किसी के हाथ में आपका डिवाइस लग गया तो, वो आपके क्रेडेंशियल्स चोरी कर सकता है. सेव पासवर्ड्स के लिए सिर्फ लापरवाही ही नहीं, बल्कि कई दूसरे खतरे भी हैं. ब्राउज़र में इंस्टॉल होने वाले कई एक्सटेशंन में भी मैलवेयर छिपे होते हैं. ये मैलवेयर बड़ी आसानी से सेव किए हुए यूज़रनेम-पासवर्ड को चुरा सकते हैं.
अगर आपने यूजरनेम-पासवर्ड सेव कर रखे हैं तो परेशान ना हों. बड़े ही आसानी से आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











