
'आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध...', जिनपिंग से मुलाकात में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने तिआनजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. पीएम मोदी सात साल बाद चीन के दौरे पर हैं और बीते दस महीने में जिनपिंग से यह उनकी दूसरी मुलाकात है. पिछली मुलाकात ब्रिक्स 2024 सम्मेलन के दौरान रूस के कजान में हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तिआनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की समिट से पहले हुई है. इस दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच करीब 40 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक चली है. पीएम मोदी ने इस दौरान सीमा पर शांति, आपसी सहयोगी और संबंधों की मजबूती पर जोर दिया.
भारत-चीन संबंधों की मजबूती पर जोर
पीएम मोदी ने जिनपिंग से मुलाकात के दौरान कहा कि गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार जताता हूं. पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी. हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली है, सीमा पर डिसइंगेजमेंट के बाद सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच बॉर्डर मैनजमेंट के संबंध में सहमति बनी है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की गई है.
ये भी पढ़ें: आजतक पहुंचा चीन के तियानजिन... जिनपिंग-मोदी की मुलाकात का हर अपडेट देखें यहां
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं. हमारे सहयोग से दोनों देशों में 2.8 बिलियन लोग भी जुड़े हुए हुए हैं और इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा. पीएम मोदी ने कहा कि परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि चीन की तरफ से SCO की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको (शी जिनपिंग) बधाई देता हूं.
चीन राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भारत की तरफ से पीएम मोदी के साथ एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राजदूत प्रदीप रावत और जॉइंट सेक्रेटरी ईस्ट एशिया गौरांग लाल दास मौजूद रहे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










