
आपने गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई? यहां पाएं हर छोटी जानकारी...
AajTak
क्या आपने अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई है? क्या आपके मन में इससे जुड़े कोई सवाल हैं, तो यहां आपको आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा, जैसे कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्या होती है, कहां से लगेगी, कहां एप्लाई करना है वगैरह-वगैरह...
ये आम नंबर प्लेट से अलग होगी है और एल्युमीनियम की बनी होती है. इसे आपकी गाड़ी पर रिपिट से लगाया जाता है ना कि पेच से कसा जाता है, इसका मतलब यदि कोई इससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो ये निकलेगी नहीं बल्कि टूट जाएगी. अगली स्लाइड में जानें कैसे पता करें कि आपकी नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी है या नहीं? (Photo: Getty Images/File) किसी भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में बाएं तरफ क्रोमियम बेस अशोक चक्र का होलोग्राम हॉट स्टाम्प किया जाता है. इसमें इंडिया लिखा होता है. इसी के साथ हर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की 10 अंकों की स्थायी पहचान संख्या होती है जो इलेक्ट्रोनिक डेटाबेस में आपके वाहन नंबर के साथ जुड़ी होती है. इसी पिन नंबर के साथ आपके वाहन की जानकारी जैसे कि इंजन नंबर, चेसिस नंबर भी डेटाबेस से जुड़ जाती है. साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जो डिजिट होते हैं उन पर भी एक हॉट स्टाम्प शीट लगी होती है जिस पर 45 डिग्री के एंगल पर ‘India’ लिखा होता है. (Photo: Getty Images/File) आपके वाहन में पुरानी पेच से लगाई जाने वाली नंबर प्लेट को बदलना बहुत आसान था. ऐसे में जब भी वाहन चोरी होता है तो चोर सबसे पहले नंबर प्लेट बदलते हैं और पुलिस के लिए गाड़ी को ट्रैक करना मुश्किल होता है. नई नंबर प्लेट रिपिट से लगती हैं इसिलए इन्हें बदलना मुश्किल है. साथ ही ये इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस से जुड़ी होती हैं ऐसे में पुलिस के लिए इनकी पहचान करना आसान होता है. (Photo: Getty Images/File)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










