
आपके iPhone की बैटरी भी हो रही है जल्दी खत्म? चंद क्लिक में दूर होगी दिक्कत
AajTak
iPhone को मिले नए अपडेट के बाद यूजर्स को इसकी बैटरी को लेकर दिक्कत आ रही थी. iPhone की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही थी. अब कंपनी ने इसे फिक्स करने के लिए लिए नया अपडेट जारी कर दिया है.
क्या आपके भी iPhone या iPad की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है? अगर हां, तो आप से इसे ठीक कर सकते हैं. Apple ने नया iOS 15 अपडेट सभी iPhone और iPad यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. इस नए अपडेट में कोई नया फीचर नहीं है.
इस अपडेट के जरिए बैटरी लाइफ की दिक्कत को दूर करने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए आपको अपने आईफोन को लेटेस्ट iOS 15.4.1 पर अपडेट करना होगा. Apple ने इस अपडेट को लेकर कहा है इसमें बग और सिक्योरिटी खामी को दूर किया गया है.
लेकिन, एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें बैटरी ड्रेन की दिक्कत को दूर किया गया है. यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे थे कि iOS 15.4 में डिवाइस को अपडेट करने के बाद बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही थी. इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस प्रभावित हो रहा था.
ये भी पढ़ें:- Apple को लगा झटका, कम है iPhone SE 3 की डिमांड, 20 परसेंट घटाना पड़ा प्रोडक्शन
नए iOS 15.4.1 अपडेट के बाद दूसरी भी दिक्कतों को दूर किया गया है. iOS 15.4.1 के अलावा ऐपल ने tvOS 15.4.1, HomePod 15.4.1 और watchOS 8.5.1 अपडेट को भी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. इन सभी अपडेट को सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.
iPhone में अपडेट को डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इसके लिए आपको सबसे पहले फोन सेटिंग में जाना होगा. इसे बाद आपको General सेक्शन में जाना होगा. जहां पर आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











