
आने वाली है हुंडई की 7 सीटर Alcazar, जानिए किन SUV को देगी टक्कर
AajTak
Hyundai Motors ने अपनी नई 7 सीटर एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है. भारत में अपने कारोबार के 25 साल पूरा होने पर कंपनी की ‘Alcazar’ की ग्लोबल लॉन्चिंग यहीं करने जा रही है. क्या है इस कार में खास, बाजार में किस को देगी कड़ी टक्कर जानें यहां-
Hyundai Motors ने अपनी आने वाली 7 सीटर एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है. भारत में अपने कारोबार के 25 साल पूरा होने पर कंपनी‘ 1Alcazar’ की ग्लोबल लॉन्चिंग यहीं करने जा रही है. क्या है इस कार में खास, बाजार में किस को देगी कड़ी टक्कर जानें यहां- क्रेटा पर बेस्ड माना जा रहा है कि Alcazar कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी Creta पर ही बेस्ड होगी. लेकिन इसके क्रेटा से थोड़ा बड़ा होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें 6 और 7 सीट के ऑप्शन मिलेंगे और यह 3 लाइन की सिटिंग में उपलब्ध होगी. Alcazar के 6 सीट वाले मॉडल में बीच वाली लाइन में कैप्टन सीट होने की उम्मीद है. लेकिन कंपनी ने इसके नाम की घोषणा के लिए जो वीडियो जारी किया है उसमें साफ तौर पर इसके 7 सीटर होने की बात कही गई है. रॉयल्टी है पहचान कंपनी ने अपनी नई एसयूवी का नाम Alcazar रखा है जिसका स्पेनिश में अर्थ किला या महल होता है. ऐसे में इस कार के ढेर सारे लक्जरी फीचर से लैस होने की संभावना है जो इसे एक रॉयल टच देंगे. कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि यह Tech Savvy ग्राहकों की विशेष पसंद बनेगी ऐसे में इस कार के ‘स्मार्ट’ और ‘कनेक्टेड’ कार होने की संभावना भी है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












