
आनंद विहार में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाएं, 6 पुरुष गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने स्पा में चल रही अवैध गतिविधियों की पुष्टि के लिए एक नकली ग्राहक को अंदर भेजा. उसे 2,000 रुपये में मसाज ऑफर की गई और बातचीत के दौरान स्पा मैनेजर पियूष ने 2,000 रुपये अतिरिक्त देकर महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया.
दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों में स्पा का मैनेजर पियूष (24) और 5 ग्राहक भी शामिल हैं.
कैसे हुआ खुलासा? पुलिस ने स्पा में चल रही अवैध गतिविधियों की पुष्टि के लिए एक नकली ग्राहक को अंदर भेजा. उसे 2,000 रुपये में मसाज ऑफर की गई और बातचीत के दौरान स्पा मैनेजर पियूष ने 2,000 रुपये अतिरिक्त देकर महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया.
इसकी पुष्टि होते ही नकली ग्राहक ने पुलिस को तय संकेत दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने अंदर घुसकर छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया.
कई आपत्तिजनक चीजें बरामद गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गईं, जिन्हें आगे की जांच के लिए आनंद विहार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार, यह स्पा इमरान नाम के व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस लेकर चलाया जा रहा था, जो छापेमारी के दौरान वहां मौजूद नहीं था.
डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि स्पा को सील करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है और इसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) को अनुरोध भेजा गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










