
आनंद दिघे के जीवन पर आधारित फिल्म'धर्मवीर 2' रिलीज... माने जाते हैं एकनाथ शिंदे के गुरु
AajTak
महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म धर्मवीर 2 रिलीज हो गई. इस फिल्म के जरिए आनंद दिघे की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की गई है, जिसमें उनकी जिंदादिली और संघर्ष को दिखाया गया है. वहीं, शिवसेना में सत्ता संघर्ष से पहले 13 मई 2022 को एकनाथ शिंदे ने धर्मवीर फिल्म रिलीज की थी. वह फिल्म सुपरहिट रही थी.
महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म धर्मवीर 2 रिलीज हो गई. यह फिल्म आनंद दिघे के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज हुई है, जो काफी चर्चा में है. इस फिल्म ने कल्याण शहर में एक नई ऊर्जा भर दी है. कल्याण पूर्व शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ ने शिवसैनिकों और महिलाओं के साथ मिलकर फिल्म के पोस्टर पर दूध से अभिषेक किया. इस फिल्म के जरिए आनंद दिघे की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की गई है, जिसमें उनकी जिंदादिली और संघर्ष को दिखाया गया है.
कौन थे आनंद दिघे?
आनंद दिघे को बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगी और 80 और 90 के दशक में ठाणे जिले के बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने ठाणे जिले के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर शिवसेना पार्टी का विस्तार करने का काम किया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे इलाके से आते हैं. शिंदे लगातार बाल ठाकरे के साथ आनंद दिघे का नाम लेते हैं. आनंद दिघे वही शिवसेना नेता थे, जिनकी उंगली पकड़कर एकनाथ शिंदे राजनीति में आगे बढ़े हैं और कनाथ शिंदे के गुरु भी माने जाते हैं. शिवसेना में यह पहला मौका है, जब बालासाहेब ठाकरे के बाद आनंद दिघे का नाम लिया गया है.
धर्मवीर 2 देखने के लिए काफी उत्साहित हैं लोग
वहीं, शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ ने कहा, धर्मवीर आनंद दिघे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों को लेकर महाराष्ट्र की जनता को न्याय दिलाने का काम किया. जब भी कोई मुसीबत में होता था, चाहे वह मजदूर हो, किसान हो, महिला हो, दिघे साहब आनंद आश्रम के दफ्तर में जाकर न्याय दिलाते थे. इसी के आधार पर धर्मवीर फिल्म बनी, जो सुपरहिट रही. इसके बाद लोग फिर से फिल्म 'धर्मवीर 2' देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. मैं अपने शहर की महिलाओं को मुफ्त में फिल्म दिखाने के लिए लाया हूं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







