
'आधुनिक भारत का तीर्थस्थल है मोइरांग में INA स्मारक,' RSS के सरकार्यवाह होसबले का बयान
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले ने पराक्रम दिवस के अवसर पर मणिपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की है. होसबले ने कहा- भारत माता के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि करता हूं. उनकी अदम्य भावना और अविस्मरणीय कार्य सभी भारतीयों के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं.
पूरे देश में आज (23 जनवरी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई जा रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले ने पराक्रम दिवस के अवसर पर मणिपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मोइरांग में स्थित INA (भारतीय राष्ट्रीय सेना) स्मारक आधुनिक भारत का तीर्थस्थल है. होसबले इस समय मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं.
होसबले सोमवार सुबह मोइरांग में INA मेमोरियल पहुंचे. यहां उन्होंने कहा- भारत माता के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि करता हूं. उनकी अदम्य भावना और अविस्मरणीय कार्य सभी भारतीयों के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं. ये स्मारक (मोइरांग) आधुनिक भारत का एक तीर्थस्थल है.
'1944 में नेताजी ने फहराया था स्वतंत्र भारत का झंडा'
होसबले ने INA स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और पराक्रम दिवस के राष्ट्रव्यापी उत्सव में शामिल हुए. बता दें कि नेताजी ने 1944 में भारतीय धरती पर पहली बार यहां स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया था.
'RSS और नेताजी का भारत को महान बनाने का एक ही लक्ष्य'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वहां नेताजी को श्रद्धांजलि दी. भागवत ने कहा कि हमारे संगठन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का लक्ष्य भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की दिशा में समान हैं. भागवत की ये टिप्पणी उस आलोचना के बीच आई है, जब कहा जा रहा है कि RSS और नेताजी की विचारधारा समान नहीं थी. आलोचकों ने कहा कि नेताजी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते थे जो 'आरएसएस की 'हिंदुत्व' विचारधारा के खिलाफ है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







