
आधी कीमत में मिलेंगे 5G Phone! Amazon Sale में आ रहे हैं धांसू ऑफर
AajTak
Amazon पर 5 अगस्त से एक सेल शुरू होने जा रही है, जिसका नाम Great Freedom Festival सेल है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा. सेल के पोस्टर पर स्मार्टफोन पर अधिकतम 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकेगा. इस सेल में एक्सचेंज ऑफर, No Cost EMI और कूपंस का भी बेनेफिट्स मिलेगा.
Amazon पर 5 अगस्त से एक सेल शुरू होने जा रही है, जिसका नाम Great Freedom Festival सेल है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा. इसको लेकर ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कुछ डिस्काउंट को भी टीज किया है.
टीजर पोस्टर के मुताबिक, स्मार्टफोन पर अधिकतम 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है. इससे संकेत मिलते हैं कि कुछ फोन को करीब आधी कीमत तक में खरीदा जा सकेगा. इस सेल में एक्सचेंज ऑफर, No Cost EMI और कूपंस आदि का लाभ उठाया जा सकेगा.
Oneplus Nord CE3 5G को सेल बैनर पर लिस्टेड किया है. बैनर पर पुरानी कीमत 26,999 रुपये दिखाई है, जिसे क्रॉस करके नई कीमत का संकेत दिया है. हालांकि नई कीमत क्या होगी, उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें ः Amazon Sale में मिलेगा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद पाएंगे iPhone 14 और दूसरे फोन्स
इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है. इसका स्क्रीन टू बॉडी रेजोल्यूशन 93.4% का है. इसमें Snapdragon 782G प्रोसेसर केसाथ 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB की UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया है. बैक पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












