
आधार कार्ड से पेंशनर्स को मिलती हैं ये 3 सुविधाएं, नहीं पड़ती बैंक जाने की जरूरत
AajTak
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, आधार कार्ड की मदद से पीएफ और पेंशनर्स के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंचना संभव हुआ है. लाभार्थियों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और ना ही उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यक्ता है.
आधार नंबर (Aadhaar) आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. 12 अंकों वाले आधार के बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेना मुश्किल होता है. किसी भी नागरिक को पूरे जीवन में एक ही बार आधार नंबर जारी किया जाता है. आधार को UIDAI द्वारा जारी किया जाता है. UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, जिस भी नागरिक के पास आधार मौजूद है, उसे अपनी पहचान को साबित करने के लिए कई और दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ती है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, आधार कार्ड की मदद से पीएफ और पेंशनर्स के खाते में डायरेक्ट पैसा पहुंचना संभव हुआ है. लाभार्थियों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और ना ही उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यक्ता है. मंत्रालय के अनुसार, पेंशनर्स को आधार के होने से कई फायदे मिलते हैं.
जल्द मिलेगा पीएफ का पैसा
आधार को अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट से जोड़कर क्लेम को सेटल करने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है. ईपीएफओ ने इसको लेकर कई अहम कदम उठाए हैं. ईपीएफओ पोर्टल के अनुसार, यदि आप ऑनलाइन ईपीएफ क्लेम करना चाहते हैं, तो आपको अनिवार्य रूप से अपने यूएएन (UAN) को आधार से लिंक करना होगा.
डिटेल्स को वेरिफाई करना आसान
ईपीएफ अकाउंट से आधार को जोड़ना अनिवार्य नहीं है. लेकिन आधार की को लिंक करने से अधिकारियों को आपके सभी डिटेल्स को वेरिफाई करना आसान हो जाएगा. आपके आधार को पेंशन खाते से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जोड़ा जा सकता है. अगर आपके सभी डिटेल्स उपलब्ध रहेंगे, तो आपका क्लेम जल्दी से सेटल हो सकता है और पैसा आपके खाते में समय से जाएगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










