
आदिवासी दुल्हन, दान की जमीन और हावी होता दीन...झारखंड के इस इलाके में खतरनाक खेल!
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली से सैकड़ों किलोमीटर दूर झारखंड के आदिवासी इलाकों में काफी कुछ ऐसा चल रहा है, जिसे संदेह की नजर से देखना जरूरी हो जाता है. ये इलाके देश के बॉर्डर पर तो नहीं हैं, लेकिन उन हिस्सों से सीधे जुड़े हैं, जहां अक्सर सीमा-पार से होने वाली गतिविधियों की खबर आती है. ऊपर से देखने पर सब सामान्य, लेकिन सतह के नीचे जैसे काफी कुछ खदबदा रहा हो. कुछ ऐसा, जो खतरे की आहट-सा लगता है. इस मामले की पड़ताल हमें 17 सौ किलोमीटर दूर ले गई.
स्पेनिश टूरिस्ट से हुए गैंगरेप ने झारखंड के दुमका को ग्लोबल मैप पर ला दिया. हर कोई आदिवासी-बहुल इलाके की बात कर रहा है. लेकिन ये नाम पहले भी गुमनाम नहीं था. दुमका समेत कई जिले हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि बांग्लादेशी मुसलमान न केवल आ रहे, बल्कि घर-बार तक बसा रहे हैं. कुछ आदिवासी नेताओं ने डर जताया कि जल्द ही उनकी बेटियों से लेकर जमीनें तक खत्म हो जाएंगी.
इस डर में कितनी सच्चाई है? क्या इतना आसान है सीमा के उस पार से इस पार आकर बस जाना? क्या ये कथित घुसपैठ, महज रोटी-कपड़ा-मकान जैसी बेसिक जरूरतों के लिए हो रही है या एक पूरा तंत्र स्थापित हो चुका है जो इलाके की डेमोग्राफी बदलकर एक बड़े खतरे की वजह बन सकता है? ऐसे कई सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश हमें संथाल-परगना के तीन जिलों तक ले गई. पढ़िए, इस पड़ताल का पहला हिस्सा.
साहिबगंज का गोंडा पहाड़.
दिसंबर 2022 में यहां एक आंगनबाड़ी के पास इंसानी पैर का टुकड़ा दिखा, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे. पास ही एक घर में बोरे में बंद मांस के टुकड़े बरामद हुए. ये रूबिका पहाड़िया की लाश थी. वो आदिवासी महिला, जिसने करीब एक महीने पहले ही दिलदार अंसारी से शादी की थी.
दिलदार की ये दूसरी शादी थी. पहली पत्नी साथ ही रहती थी, जिस बारे में रूबिका को पहले पता नहीं था. झगड़े शुरू हुए और महीनेभर के भीतर ही रूबिका की खौफनाक हत्या हो गई. तफ्तीश में ये भी सामने आया कि मारने के बाद लड़की की लाश से खाल अलग कर दी गई थी ताकि पहचान न हो सके.
पति समेत बाकी दोषी फिलहाल जेल में हैं, लेकिन दसियों टुकड़ों में बंटी युवती एक थ्योरी को बल दे गई. थ्योरी जो दक्षिणपंथी राजनीति में सबसे ज्यादा जोर-शोर से उछाली जाती है. लव जिहाद की थ्योरी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










