
आदित्य-अपर्णा की शादी में बिना बुलाए पहुंचा खालिद, Video वायरल
AajTak
दुबई के एक फेमस यूट्यूबर बिना इन्विटेशन के एक भारतीय शादी में पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने यहां दुल्हन की मां से बात की. उन्होंने केरल के परंपरागत खाने का भी लुत्फ उठाया. फैमिली फोटो में भी शामिल होने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. वीडियो के आखिर में वह दूल्हा-दुल्हन से मिलकर उन्हें गिफ्ट भी देते दिखे.
दुबई के रहनेवाले एक फेमस यूट्यूबर बिना बुलाए इंडिया के एक शादी में शामिल हुए. उन्होंने खुद इसका वीडियो शेयर किया है, जो यूट्यूब पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वे तब केरल में थे. उन्होंने वीडियो की शुरुआत में बताया कि उन्हें शादी का इन्विटेशन नहीं मिला है. लेकिन वह आदित्य और अपर्णा की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं.
अनजान शख्स की शादी में शामिल होने वाले दुबई के इस शख्स का नाम खालिद अल अमेरी है. वह शादी समारोह के लिए हॉल में पहुंचे जहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे को रिंग पहनाते दिखाया और फिर जयमाला हुआ. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारवालों के साथ फोटो के लिए वह स्टेज पर भी चढ़ गए.
खालिद ने स्टेज के बैक साइड में मौजूद एक लड़की से पूछा कि क्या केरल में दूसरों की शादी में बिन बुलाए लोग शामिल होते हैं? इस पर लड़की ने जवाब दिया- यहां ये बहुत कॉमन है. आप इस शादी में ऐसे अकेले नहीं होंगे जो बिन बुलाए आए होंगे. इसलिए इस बात की टेंशन मत लीजिए.
खालिद ने फैमिली फोटो में शामिल होने की कोशिश की लेकिन तब वह असफल रहे. स्टेज से उतरने के बाद उन्होंने दुल्हन की मां से बात की. खालिद ने उनसे पूछा कि बेटी की शादी देखकर क्या उन्हें अपनी शादी भी याद आ रही है? इस पर दुल्हन की मां बोली- हां बिल्कुल. खासतौर से तब जब आज सुबह एक अनुष्ठान के दौरान में मेरी बेटी ने मेरी शादी के कपड़े पहने थे.
दुल्हन की मां से बात करने के बाद खालिद खाने की जगह पर पहुंचे. खाने में केरल की पारंपरिक भोजन थाल सादया थी. खालिद ने खाने का लुत्फ उठाया. इसके बाद वह दूल्हा-दुल्हन से मिलने पहुंच गए. दुल्हन ने उन्हें पहचान लिया था. खालिद ने दूल्हा और दुल्हन को शादी की बधाई दी. खालिद उन दोनों के लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंचे थे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










