
'आत्मसम्मान सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण, AIADMK का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', बोले पलानीस्वामी
AajTak
एआईएडीएमके के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने पार्टी में चल रहे घमासान के बीच कहा है कि आम्मसम्मान, सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण है. एआईएडीएमके का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. ये कार्यकर्ताओं की संपत्ति है.
तमिलनाडु में विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही एआईएडीएमके की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन ने पार्टी महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सूबे में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में दो नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच अब पलानीस्वामी का बयान आया है.
पलानीस्वामी ने दावा किया कि कुछ लोगों ने एआईएडीएमके मुख्यालय में तोड़फोड़ उनकी पार्टी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. उन्होंने आत्मसम्मान को सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कुछ लोग हाथ की कठपुतलियों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे हाथों की पहचान हमने कर ली है और जल्द ही इस खेल का अंत हो जाएगा.
पलानीस्वामी ने एआईएडीएमके को कार्यकर्ताओं की संपत्ति बताया और कहा कि एक व्यक्ति ने एआईएडीएमके की सरकार गिराने के लिए विधायकों का अपहरण कराया, हमने माफ किया और डिप्टी सीएम बनाया. उन्होंने ओ पन्नीरसेल्वम को लेकर कहा कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में कैसे लिया जा सकता है, जिसने पार्टी मुख्यालय में तोड़फोड़ की.
यह भी पढ़ें: 'DMK सरकार के काम बर्दाश्त नहीं कर पा रहा विपक्ष...फैला रहा है झूठ', पलानीस्वामी पर पलटवार कर बोले CM स्टालिन
पलानीस्वामी ने कहा कि टीटीवी दिनाकरन पर हमला बोलते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने एआईएडीएमके की सरकार गिराने के लिए18 विधायकों का अपहरण किया था. क्या उन्हें पार्टी में शामिल किया जाना चाहिए. इसे कौन स्वीकार करेगा. 28 और 29 सितंबर को धर्मपुरी जिले में प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रम रद्द किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि हमने बारिश के कारण यह निर्णय लिया और तुरंत खबर फैलने लगी कि पलानीस्वामी पार्टी से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'तमिलनाडु के विकास से जलने की जरूरत नहीं', मंत्री राजा ने पलानीस्वामी पर कसा तंज

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










