
'आतिशी ने मेरे भतीजों के खिलाफ झूठी शिकायत की', रमेश बिधूड़ी ने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था. आतिशी ने बीजेपी नेता के भतीजे मनीष बिधूड़ी और राजीव भाटी को तुरंत गिरफ्तार करने की भी मांग की है. इसी पर अब बीजेपी उम्मीदवार ने पटलवार करते हुए आरोपों को झूठा बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.
दिल्ली चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस क्रम में कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने AAP उम्मीदवार आतिशी पर भतीजे के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था. आतिशी ने बीजेपी नेता के भतीजे मनीष बिधूड़ी और राजीव भाटी को तुरंत गिरफ्तार करने की भी मांग की है. इसी पर अब बीजेपी उम्मीदवार ने पटलवार करते हुए आरोपों को झूठा बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.
रमेश बिधूड़ी ने AAP पर लगाए आरोप
रिटर्निंग ऑफिसर को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने दावा किया कि आतिशी द्वारा उनके भतीजे के खिलाफ की गई निराधार शिकायतों की पुष्टि किसी भी ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग या किसी भी स्वतंत्र गवाह की मौखिक गवाही से नहीं होती है. इसके अलावा, कालकाजी के उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों से वेतनभोगी कार्यकर्ताओं को काम पर रखने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं.
बिधूड़ी ने कहा, "उक्त कार्यकर्ता सार्वजनिक उपद्रव कर रहे हैं. वे मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. अपनी हार की आशंका से आतिशी ने प्रशासन पर दबाव बनाने और मेरे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे की धमकी देने के लिए निराधार और झूठी शिकायतें दर्ज करवाना शुरू कर दिया है. लगाए गए आरोपों की किसी भी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग या किसी स्वतंत्र गवाह की मौखिक गवाही से पुष्टि नहीं हुई है."
उन्होंने कहा, "हाल ही में उन्होंने मेरे समर्थक मनीष बिधूड़ी के खिलाफ झूठी और तुच्छ शिकायत दर्ज कराई है. यहां तक कि जिस एकमात्र वीडियो पर भरोसा किया गया है, उसमें भी मनीष बिधूड़ी वहां मौजूद नहीं हैं. मार्लेना ने मेरी छवि खराब करने और चुनावों को प्रभावित करने के लिए एक जाली वीडियो भी प्रसारित करवाया है."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








