
आतिशी के सरकारी बंगले में शिफ्ट होने से पहले सियासत, BJP बोली- केजरीवाल ने अबतक नहीं किया है हैंडओवर
AajTak
बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना बंगला अभी तक पूरी तरह खाली नहीं किया है. पार्टी ने दावा किया कि केजरीवाल ने सिर्फ एक वीडियो जारी कर नाटक रचा है, जबकि बंगले की चाबियां पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विजय कुमार को दी जानी चाहिए थीं, लेकिन सीएम ऑफिस के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा को दे दी गईं और फिर कुछ घंटे बाद चाबियां वापस ले ली गईं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी बंगले में शिफ्ट होने से पहले ही सियासी हलचल शुरू हो गई है. दिल्ली बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जिस सरकारी बंगले में आतिशी रह रही हैं, उसे अभी तक पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर नहीं किया गया है, और ऐसे में मुख्यमंत्री का उसमें रहना अनुचित है.
बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना बंगला अभी तक पूरी तरह खाली नहीं किया है. पार्टी ने दावा किया कि केजरीवाल ने सिर्फ एक वीडियो जारी कर नाटक रचा है, जबकि बंगले की चाबियां पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विजय कुमार को दी जानी चाहिए थीं, लेकिन सीएम ऑफिस के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा को दे दी गईं और फिर कुछ घंटे बाद चाबियां वापस ले ली गईं.
बीजेपी ने जारी की पीडब्ल्यूडी की चिट्ठी
बीजेपी ने इस मुद्दे पर एक और बड़ा खुलासा करते हुए पीडब्ल्यूडी का एक लेटर जारी किया है, जिसकी एक्सक्लूसिव कॉपी आज तक इंडिया टूडे के पास मौजूद है. इस लेटर में लिखा है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड को खाली करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. साथ ही, लेटर में इस बात का जिक्र है कि इस बंगले के कंस्ट्रक्शन को लेकर विजिलेंस जांच चल रही है, और जब तक सभी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह बंगला किसी को आवंटित नहीं किया जा सकता है.
कौन हैं विजय कुमार?
विजय कुमार दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग के कैंप ऑफिसर हैं, जो मुख्यमंत्री आवास की देखरेख की जिम्मेदारी संभालते हैं. विजय कुमार ने ही सीएम ऑफिस के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा को चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आवास की चाबियां उन्हें अभी तक हैंडओवर नहीं की गई हैं. साथ ही, इस सरकारी बंगले के निर्माण को लेकर विजिलेंस जांच चल रही है. इस विवाद के बावजूद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने सामान के साथ 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो चुकी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











