
आतंक के चार महीने... TCOC साजिश के तहत हुआ दंतेवाड़ा हमला? जानिए DRG फोर्स से क्यों चिढ़ते हैं नक्सली
AajTak
दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए. जांच में पता चला कि नक्सलियों ने टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन के तहत जवानों को अपना निशाना बनाया है. यह भी जानकारी मिली है कि जवानों को किसी भी तरह के वाहनों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन वे लौटते समय एक निजी वाहन में सवार हो गए था, जिससे नक्सलियों को हमला करने का मौका मिल गया.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया. उन्होंने अरनपुर के पालनार क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवानों से भरे वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया. इस हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए, साथ ही एक ड्राइवर की भी जान चली गई है. नक्सलियों ने सड़क के बीच में लैंडमाइन बिछा रखी थी. धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया.
जानकारी के मुताबिक अरनपुर इलाके में नक्सलियों के बड़े लीडर्स के होने की सूचना पर डीआरजी के जवानों को वहां भेजा गया था. बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे जवान लौटते समय रास्ते में एक निजी वाहन को रोककर सवार हो गए. जैसे ही वाहन पालनार के पास पहुंची, नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने करीब 50 किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था.
हमले की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों ने आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी दी कि नक्सली मार्च से जून के बीच टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन (TCOC)चलाते हैं. उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा बलों पर हमला कर नुकसान पहुंचाना होता है. सूत्रों ने बताया है कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के साउथ बस्तर में ही टीसीओसी चलाने का प्लान नहीं बनाया है बल्कि उन्होंने काफी सालों बाद अब नए ट्राई जंक्शन के नजदीक सुरक्षा बलों पर हमला करने का टीसीओसी प्लान तैयार किया है.
टीसीओसी को चौथा सबसे ज्यादा रक्तपात करने वाला महीना कहा जाता है क्योंकि नक्सली इस दौरान न केवल बड़े नक्सली हमले करते हैं बल्कि वे बड़ी संख्या में नए नक्सलियों की भर्ती भी करते हैं. साथ ही टीसीओसी के दौरान नक्सली नए सदस्यों को घात लगाकर जवानों पर हमला करने की ट्रेनिंग देते हैं. साथ ही, नए सदस्यों को पकड़े और मरे बिना सुरक्षा बलों के हथियारों और गोला-बारूद लूटने की भी ट्रेनिंग दी जाती है.
नक्सली हमले के बाद पुलिसबल ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया था. नक्सलियों को घेरकर उनकी सर्चिंग शुरू कर दी है. इस ऑपरेशन में शामिल होने के लिए अतिरिक्त पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी घटना स्थल पहुंच चुके हैं. जंगलों में छुपे नक्सलियों की सर्चिंग अभी जारी है. दो हेलीकॉप्टरों से नक्सलियों की तलाश की जा रही है. वहीं शहर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस जवानों को तैनात कर नक्सलियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक बस्तर में जगह-जगह नक्सलियों ने बारूद लगा रखा हैं. अकसर सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों को हिदायत दी जाती है कि कोई भी वाहन का उपयोग नहीं करेगा लेकिन डीआरजी के जवानों ने चूक कर दी. उन्होंने वह वाहन में सवार होकर लौट रहे थे. इससे नक्सलियों को मौका मिल गया और उन्होंने धमाका कर दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










