
आतंक के आकाओं पर प्रहार की तैयारी, सेना प्रमुखों संग PM की बैठक
AajTak
भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक व्यापक रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य तैयारियां शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों से अलग-अलग मुलाकात कर खुली छूट दी है और आतंक के आकाओं (पाक सेना/आईएसआई) को निशाना बनाने के संकेत हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











