
आतंकी मॉड्यूलः निशाने पर थे ब्रिज और रेलवे ट्रैक, 93 की तर्ज पर करना चाहते थे सीरियल ब्लास्ट
AajTak
इस पूरे आतंकी मॉड्यूल का असली मास्टरमाइंड उसैदुर रहमान है, जो पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आरोपी ओसामा का पिता है आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक वो दुबई में रहकर एक मदरसा चलाता है. वो आईएसआई के संपर्क में है.
दिल्ली पुलि्स की स्पेशल सेल ने जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है, उसके कारिंदे अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इस मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं. सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी देश में 1993 की तर्ज पर धमाके करने फिराक में थे. उनके निशाने पर पुल और रेल की पटरियां भी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जीशान और ओसामा जब ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए थे, तो वहां उन्हें ब्रिज और रेल की पटरियों को धमाके से उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी. इन धमाकों में आरडीएक्स (RDX) का इस्तेमाल किया जाना था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बार ठीक उस तरह से ब्लास्ट करने थे, जैसे 1993 में किए गए थे. इस बार अनीस के गुर्गों ने विस्फोटक और हथियार को ट्रांसपोर्ट करने की जिम्मेदारी ली थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











