
आतंकी बनाने गल्फ के रास्ते युवाओं को PAK भेजते थे अतीक-अशरफ, बदले में मिलता था तबाही का सामान
AajTak
उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि अतीक और अशरफ युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार करते थे. इसके बाद उन्हें खाड़ी देशों के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता था. इसके बदले में पाकिस्तान से हथियार मिलते थे.
माफिया अतीक अहमद और अशरफ को लेकर यूपी एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा है. एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे, इसके एवज में उन्हें हथियारों की खेप मिलती थी. यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब भेजे जाते थे. एटीएस इस बात की जांच में जुटी है कि ऐसे कितने युवा हैं, जिन्हें अतीक और अशरफ ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने भेजा है.
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ द्वारा जीशान कमर को ही नहीं, प्रयागराज से कई मुस्लिम नौजवानों को विदेश भेजने और आतंकी संगठन से जुड़ने की भूमिका सामने आई है. इसके बदले अतीक और अशरफ को इनाम के रूप में पाकिस्तान से हथियारों की खेप भेजी जाती थी.
यूपी एटीएस की जांच में यह खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सितंबर 2021 को यूपी एटीएस ने जीशान कमर को पकड़ा था, जिसके बाद अतीक अहमद और अशरफ से उसकी नजदीकी का खुलासा हुआ था.
यह भी पढ़ेंः अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेंगे... आतंकी संगठन अल-कायदा की धमकी
जीशान कमर सितंबर 2021 में प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था. उस पर पाकिस्तान जाकर हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग और जिहाद में हिस्सा लेने का मामला सामने आया था. वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना चाहता था.
पासपोर्ट अधिकारी को अतीक के भाई अशरफ ने लिखा था पत्र

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










