
आतंकी पन्नू ने फिर दी Air India फ्लाइट्स के बायकॉट की धमकी, भारत के खिलाफ उगला जहर
AajTak
केंद्र सरकार ने बीते दिनों 'सिख फॉर जस्टिस' पर लगी पाबंदी को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया. यह कार्रवाई UAPA के तहत की गई. बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज कर रखे हैं.
खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी समूह 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) ने एअर इंडिया के फ्लाइट के बहिष्कार की अपील की है. 'सिख फॉर जस्टिस' ने किस रूट पर एयर इंडिया के फ्लाइट का बहिष्कार करना है इसको लेकर लिस्ट जारी किया है. गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 'भारत सिखों को मारता है', सिख भारत को आर्थिक रूप से मार डालेंगे.
एयर इंडिया के बहिष्कार के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए SFJ ने 1 नवंबर से 19 नवंबर तक 'रूट और एयर इंडिया फ्लाइट्स' की एक लिस्ट जारी की है. SFJ के एयर इंडिया के बहिष्कार के लक्ष्य में दिल्ली से कनाडा, अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, के साथ दिल्ली से टोरंटो AI 187 और AI 189, दिल्ली से वैंकूवर, AI 185, दिल्ली से लंदन, AI 111 और AI 161, बॉम्बे से लंदन, AI 129 और AI 131, दिल्ली से सिडनी, AI 302, दिल्ली से मेलबर्न, AI 308, दिल्ली से फ्रैंकफर्ट AI 121 की फ्लाइट्स हैं. एक वीडियो मैसेज में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सबसे पहले सिख पंथ से बेअंत सिंह को सलाम करने को कहा.
सिख फॉर जस्टिस पर शिकंजा गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते दिनों 'सिख फॉर जस्टिस' पर लगी पाबंदी को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया. यह कार्रवाई UAPA के तहत की गई. बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज कर रखे हैं. पिछले साल एजेंसी ने पंजाब और चंडीगढ़ में उनकी संपत्तियों को भी अपने कब्जे में ले लिया था. इससे पहले भारत सरकार ने जुलाई 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद इस साल यह प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई जा रही है.
साल 2007 में खालिस्तानी चरमपंथी गुरवंत सिंह पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस संगठन बनाया, जिसका मकसद सिखों के लिए अलग देश की मांग है. ये लगातार कई अलगाववादी अभियान चलाता रहा, जो पंजाब को भारत से आजाद कराने की बात करता है, संगठन सिर्फ भारत के पंजाब को अलग करने की मांग करता है, पाकिस्तान पर उसने कभी बात नहीं की.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







