
आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरने भारत का खास प्लान, कांग्रेस समेत विपक्ष भी साथ
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें सेना ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कड़ा प्रहार किया. अब सरकार ने पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद का विरोध करने के लिए व्यापक कूटनीतिक अभियान शुरू किया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है. अब भारत सरकार ने पाक को वैश्विक मंच पर बेनकाब करने के लिए बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू किया है.
इसके तहत केंद्र की मोदी सरकार अगले सप्ताह विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को दुनिया के कई देशों में भेजेगी. जहां वो भारत का पाक के प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ स्थिति को मजबूती से पेश करेंगे.
कौन-कौन होंगे प्रतिनिधिमंडल में शामिल?
इस प्रतिनिधिमंडल में सरकार के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं का शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. कई दलों का गठन किया जाएगा. हर दल में चार से पांच नेता शामिल होंगे. हर एक दल चार से पांच देशों का दौरा करेंगे.
इन प्रतिनिधिमंडलों का दौरा 10 दिनों का होगा. ये प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे. जैसे दक्षिण एशिया, यूरोप, खाड़ी देश.
यात्रा शुरू होने के पहले भारतीय विदेश मंत्रालय इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेगा.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












