
आतंकवाद पर चीन की दोगली नीति... शिंजियांग में इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और UN में बना लश्कर-जैश आतंकियों की ढाल
AajTak
आतंकवाद को लेकर चीन दोहरी नीति के तहत काम करता आया है. अपने मुल्क में इस्लामिक आतंकवाद का हवाला देकर उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहा है. लेकिन भारत के दुश्मन आतंकियों को बचाने के लिए वह संयुक्त राष्ट्र में ढाल बनकर खड़ा हो जाता है.
उपमहाद्वीप पर कब्जा जमाने के चीन के विस्तारवादी मंसूबे किसी से छुपे नहीं हैं. एक तरफ वह भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को हथियार और समर्थन देता है तो दूसरी तरफ बांग्लादेश को भी रिझाने की पूरी कोशिश करता है. आतंकवाद को लेकर भी चीन दोगली नीति के तहत काम करता आया है. अपने मुल्क में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ चीन का रुख सख्त है. लेकिन भारत के दुश्मन आतंकियों को बचाने के लिए वह संयुक्त राष्ट्र में ढाल बनकर खड़ा हो जाता है.
पाकिस्तान को खुलकर समर्थन
पहलगाम हमले के बाद रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर बात की है और खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया. चीन ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया है, साथ ही कहा है कि वह हमले के बाद भारत की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. पाकिस्तान ने इंटरनेशनल टीम से पहलगाम हमले की जांच कराने की मांग की है, जिसे अब चीन ने भी दोहराया है.
ये भी पढ़ें: जिस चीनी PL-15 मिसाइल के दम पर कूद रहा पाकिस्तान, उसकी भी भारत के पास है काट...
पाकिस्तान को चीन का समर्थन कोई नहीं बात नहीं है और संयुक्त राष्ट्र से लेकर तमाम वैश्विक मंचों पर वह आतंकियों की पनाहगाह बन चुके इस मुल्क का समर्थन करता आया है. चीन ने मसूद अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव का कई बार विरोध किया है और उसका मानना है कि जब तक पाकिस्तान इस पर सहमति नहीं देता, वह भारत के प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर सकता. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है, जो भारतीय संसद पर हमला, मुंबई अटैक और पुलवामा हमले का गुनहगार है.
वीटो लगाकर आतंकियों को बचाया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










