
'आतंकवाद को सहारा देने वाले अब बचेंगे नहीं', ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर आर्मी चीफ की PAK को खरी-खरी
AajTak
कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर जानकारी दी. उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब देने, रुद्र और भैरव जैसी यूनिट्स के गठन, और Operation Sindoor की सफलता पर जोर दिया. साथ ही लद्दाख में इंफ्रास्ट्रक्चर और बॉर्डर टूरिज्म को लेकर सेना की भूमिका बताई.
कारगिल विजय दिवस के मौके पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना की तैयारियों, बदलावों और पाकिस्तान को दिए गए जवाब पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 7 से 9 मई के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गतिविधियों का भारतीय सेना ने सटीक और नपा-तुला जवाब दिया. हमारी Army Air Defence एक ऐसी अजेय दीवार बनकर खड़ी रही, जिसे कोई भी ड्रोन या मिसाइल भेद नहीं सका.
जनरल द्विवेदी ने बताया कि ये सफलता Whole-of-Nation Approach का नतीजा है, जहां सेना, वायुसेना, नौसेना और अन्य सरकारी विभागों ने मिलकर काम किया. उन्होंने साफ किया कि जो भी ताकतें भारत की संप्रभुता, अखंडता या नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगी, उन्हें अब करारा जवाब मिलेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अब एक परिवर्तनशील, आधुनिक और भविष्य-उन्मुख ताकत के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस आज, राष्ट्रपति और सेना प्रमुख ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इसी दिशा में ‘रुद्र’ के रूप में All Arms Brigades का गठन किया जा रहा है, जिनमें Infantry, Mechanised Infantry, Armoured Units, Artillery, Special Forces और Unmanned Aerial Systems जैसे लड़ाकू घटकों को जोड़ा गया है. इन यूनिट्स को विशेष रूप से तैयार किए गए Logistics और Combat Support भी मिलेंगे.
ड्रोन, एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया जा रहना अडवांस
आर्मी चीफ ने कहा कि ‘भैरव’ नाम से Light Commando Battalions बनाई जा रही हैं, जो तेज और घातक स्पेशल फोर्सेज होंगी. हर Infantry Battalion में अब Drone Platoons तैनात की जा रही हैं. वहीं Artillery में 'दिव्यास्त्र बैटरियां' और Loiter Munition Batteries की मदद से मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाया गया है. Army Air Defence को अब स्वदेशी मिसाइल सिस्टम्स से लैस किया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












