
'आतंकवाद के आकाओं को चुकानी होगी बड़ी कीमत', पाकिस्तान को जयशंकर की दो टूक
AajTak
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुजरात के वडोदरा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. इस दौरान विदेश मंत्री ने देश की सुरक्षा नीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे. भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े जो भी फैसले लेने जरूरी होंगे, वे लिए गए हैं और आगे भी लिए जाते रहेंगे.
भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी काम करेगी और दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुजरात के वडोदरा ने बड़ा बयान दिया और कहा, हम कभी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे. भारत के राष्ट्रीय हितों में जो भी निर्णय लिए जाने हैं, वे लिए जा चुके हैं और लिए जाते रहेंगे. आतंकवाद के आकाओं को बड़ी कीमत चुकानी होगी.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना था कि भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े फैसले बिना दबाव के लिए जाते हैं और आगे भी लिए जाएंगे. विदेश मंत्री यहां गुजरात के वडोदरा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान देश की सुरक्षा नीति को लेकर साफ शब्दों में उन्होंने कहा, हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे. भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े जो भी फैसले लेने जरूरी होंगे, वे लिए गए हैं और आगे भी लिए जाते रहेंगे.
एस. जयशंकर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर देश में आक्रोश है. उन्होंने कहा, हाल ही में जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को तबाह करने की कोशिश की गई और धार्मिक विद्वेष फैलाने की मंशा भी दिखाई दी. इन हत्याओं की बर्बरता ने एक अनुकरणीय जवाब की मांग की और वह जवाब दिया गया.
विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को पालने-पोसने और उसे अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने वालों को अब बड़ी कीमत चुकानी होगी. मुंबई के 26/11 हमले के बाद भी यह स्पष्ट था कि ऐसे कृत्यों के लिए सख्त प्रतिक्रिया जरूरी है. लेकिन अब समय बदल चुका है और हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है.
उन्होंने दो टूक कहा कि आतंकवाद के केंद्र अब अछूते नहीं हैं. भारत की 'आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता' की नीति आज उसके ठोस कदमों के जरिए दिखाई दे रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










