
आठवीं पास, 5 भाषाओं का ज्ञान... बेंगलुरु में रहकर बना शातिर साइबर ठग
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक ऐसे युवक को अरेस्ट किया है, जो शातिराना ढंग से साइबर ठगी को अंजाम देता था. पुलिस के अनुसार, गांव का रहने वाला आरोपी केवल आठवीं तक पढ़ा है, लेकिन उसे पांच भाषाओं की अच्छी जानकारी है. वह बेंगलुरु में रहकर लोगों के साथ ठगी करता था.
मध्य प्रदेश में इंदौर राज्य साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो महज आठवीं पास है. उसने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर एक शख्स से बात की और उसके कार्ड से 2 लाख रुपए उड़ा दिए. इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पर साइबर सेल से की. पुलिस ने आरोपी को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र डेनवाल नाम के पीड़ित ने इंदौर साइबर सेल से शिकायत कर कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड काम नहीं करा रहा था, उसी दौरान फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया. उसने समस्या पूछी इसके बाद समाधान का आश्वासन देते हुए एक लिंक भेजा. इसके बाद उसने ओटीपी लेकर अलग-अलग खातों में 2 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया. इसके बाद ठगी का पता तब चला, जब ट्रांजेक्शन का मैसेज आया.
पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की. जांच में आरोपी की लोकेशन जामताड़ा में निकली. इसके बाद साइबर टीम आरोपी को जामताड़ा से गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अतुल राणा निवासी जामताड़ा बताया. उसने बताया कि वह आठवीं पास है.
पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ, कई और मामलों का हो सकता है खुलासा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पांच भाषाएं अच्छी तरह से बोल और समझ सकता है. वह गांव का रहने वाला है और बेंगलुरू में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करता था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
साइबर सेल के जांच अधिकारी आरएस तिवारी ने कहा कि आरोपी गांव का रहने वाला है. वह बेंगलुरु में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी करता था. वह सिर्फ आठवीं पास है, लेकिन 5 भाषाओं का जानकार है. उससे पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








