
आज 74 साल बाद भारत लौटेगा चीता, बर्थडे पर PM मोदी करेंगे वेलकम, ये है पूरा कार्यक्रम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 74 साल बाद भारत की जमीं पर चीतों का स्वागत करेंगे. इसके लिए वह आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे. इसी पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को रखा जाना है. आज पीएम मोदी का बर्थडे भी है.
आजादी के बाद भारत ने जिस चीज को सबसे पहले खोया, वो था जंगल का उसेन बोल्ट 'चीता'. 1948 में देश में आखिरी चीता दिखा था, उसके बाद ये विलुप्त करार दे दिया गया. अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 74 साल बाद चीता फिर से भारत की भूमि पर कदम रखने जा रहा है. इस ऐतिहासिक मौके की एक खास बात ये भी है कि आज के दिन यानी शनिवार को ही पीएम मोदी 72 साल के होने जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीतों का स्वागत करने आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगें. इसी पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को रखा जाएगा.
प्रधानमंत्री का कूनो का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वह श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएंगे. ये दूरी लगभग 165 किलोमीटर की है. इसके बाद वह चीतों को रिलीज किए जाने की पहली साइट पर लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे और दूसरी साइट पर 10 बजकर 45 मिनट पर चीतों को छोड़ेंगे.
नामीबिया से आ रहे चीतों में 5 मादा और 3 नर हैं. ये चीते एक स्पेशल जंबो जेट से पहले सवेरे 6 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. उसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर उन्हें कूनो नेशनल पार्क तक लाएंगे. इन चीतों को शुरुआत में एक स्पेशल बाड़े में रखा जाना है. वो इस बाड़े में कुछ वक्त के लिए क्वारंटीन रहेंगे, उसके बाद उन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा. पीएम मोदी पिंजड़े का लीवर खींचकर इन चीतों को इसी बाड़े में छोड़ने वाले हैं. चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी यहां एक इंटरेक्शन में भाग लेंगे.
चीतों को भारत लाने के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि ये पीएम मोदी के भारत के वन्यजीवन को पुनर्जीवित और विविध बनाने के प्रयासों का हिस्सा है. भारत में चीतों को वापस लाने वाला 'Project Cheetah' दुनिया के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट में से एक है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








