
आज से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन, कल CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी दिल्ली का बजट
AajTak
25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी. इस दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में प्रश्नकाल का आयोजन किया जाएगा. सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी. बजट सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है.
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. कल यानी मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली का बजट पेश करेंगी, जिनके पास वित्त विभाग भी है. 24 मार्च से शुरू होने वाला यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा.
बजट पर आम चर्चा 26 मार्च को होगी, जिसमें विधायक वित्तीय आवंटन और नीतिगत पहलों का विश्लेषण करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को बताया कि प्रस्तावित बजट पर 27 मार्च को विधानसभा में विचार-विमर्श होगा और मतदान होगा.
आज जल संकट पर होगी बहस
सोमवार की कार्यसूची के अनुसार, सदन में 'दिल्ली में पानी की कमी, जलभराव, सीवरेज की रुकावट और नालियों की सफाई' पर बहस होगी. इस सत्र में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को पेश किया जाएगा.
25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी. इस दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में प्रश्नकाल का आयोजन किया जाएगा. सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी. बजट सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है.
विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. यह बजट दिल्ली की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं ला सकता है, खासकर यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में नए प्रावधानों की उम्मीद की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










