
आज से दिल्ली के चुनावी रण में योगी आदित्यनाथ की एंट्री, किराड़ी-करोलबाग समेत इन सीटों पर करेंगे प्रचार
AajTak
दिल्ली के चुनावी रण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली की तीन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब अपनी सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है. एक दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो रैलियां कर बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की थी.
अब दिल्ली के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री होने जा रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां कर दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. सीएम योगी की पहली जनसभा शाम 3.30 बजे से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित दुर्गा चौक पर होनी है.
किराड़ी के बाद सीएम योगी की रैली करोल बाग विधानसभा सीट के देवगनर, जनकपुरी विधानसभा सीट के पंखा रोड में होनी है. बताया जाता है कि यूपी के सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे. सीएम योगी की शाहदरा, घोंडा, शाहदरा, उत्तम नगर, द्वारका, पटपड़गंज, बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर और बिजवासन जैसी सीटों पर भी चुनावी रैलियां करेंगे. इन सीटों पर पूर्वांचली मतदाताओं की तादाद अच्छी-खासी है.
पूर्वांचली उम्मीदवार की सीट से हो रही एंट्री
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस किराड़ी विधानसभा सीट से दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं, उस सीट से बीजेपी ने पूर्वांचली उम्मीदवार उतारा है. बीजेपी ने इस सीट पर बजरंग शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है. बजरंग भी उत्तर प्रदेश के ही मूल निवासी हैं. वह मूल रूप से यूपी के ही सुल्तानपुर के रहने वाले हैं. किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाता अच्छी संख्या में हैं. पूर्वांचली मतदाताओं की अच्छी तादाद, पूर्वांचली उम्मीदवार की सीट से सीएम योगी की दिल्ली चुनाव के प्रचार में एंट्री होने जा रही है.
राहुल गांधी की मुस्तफाबाद में रैली

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








