
आज से अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
AajTak
आज यानी 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है. पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन किए. वहीं, बालटाल से भी पवित्र अमरनाथ गुफा के रास्ते में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री की भीड़ नजर आ रही है. साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ हो गया है.
अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार (28 जून) की सुबह 5.30 बजे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर जम्मू के बेस कैंप से पहलगाम के लिए रवाना किया था. पहले जत्थे के श्रद्धालु ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं. यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. साथ ही श्रद्धालुओं के सभी बेस कैंपों की 24 घंटे सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी.
बालटाल और पहलगाम पहुंचा यात्रियों का दूसरा जत्था
इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ हो गया है. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से से पहलगाम बेस कैंप के लिए निकल चुके हैं. दोनों मार्गों से शुरू हुई यात्रा
52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी. ये यात्रा शनिवार से दो मार्गों अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किमी छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्गों से शुरू हो गई है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के शालीमार इलाके में अपंजीकृत तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है. वहीं, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में साधुओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया है.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग ने जम्मू में अमरनाथ बेस कैंप के आसपास के इलाके में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ विनोद कुमार के मुताबिक यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. भगवती नगर इलाके में बेस कैंप शिविर के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जम्मू शहर में लॉजमेंट और रजिस्ट्रेशन सेंटर भी कड़ी सुरक्षा में हैं. भगवती नगर इलाके में बेस कैंप शिविर के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जम्मू शहर में लॉजमेंट और रजिस्ट्रेशन सेंटर भी कड़ी सुरक्षा में हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








