
आज फिर दिल्ली में बारिश, 13 राज्यों में आंधी-तूफान और कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी का अलर्ट
AajTak
IMD ने एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 13 राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, घने कोहरे और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. कश्मीर में भारी बर्फबारी से कई उड़ानें रद्द हुई हैं और हाईवे बंद रहे. वहीं, उत्तर भारत में तापमान गिरने का अनुमान है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज यानी 28 जनवरी को उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में बारिश और आंधी, तूफान का अनुमान जताया गया है. उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
कश्मीर घाटी में मंगलवार को भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट की सभी 58 उड़ानें रद्द कर दी गईं और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया. दिल्ली में जनवरी महीने की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.
अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. डोड और राजौरी जैसे जिलों में सेना और बीआरओ (BRO) ने फंसे हुए 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है.
मैदानी इलाकों में बारिश और ओला...
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा. यूपी और दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है. राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, हालांकि आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से शीतलहर से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत इन शहरों में बारिश की संभावना, तापमान 18 डिग्री, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









