
आज जिस फूड वैन की करनी थी ओपनिंग, उसी में करंट लगने से हुई जिम ट्रेनर की मौत
AajTak
Prayagraj News: जिम ट्रेनर सुमित अपनी फ्रेंड के संग मिलकर एक फूड स्टार्टअप शुरू करने जा रहा था. आज यानी बुधवार को उसकी ओपनिंग थी. इससे पहले फोटो सेशन के दौरान करंट लगने उसने अपनी जान गंवा दी.
संगम नगरी प्रयागराज में एक ऐसा हादसा हुआ जो आपको हैरानी में डाल देगा. जिस फूड वैन की आज (बुधवार) को ओपनिंग होने वाली थी, उसी फूड वैन में जिम ट्रेनर की करंट लगने से मौत हो गई. मामला सिविल लाइंस इलाके का है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दरअसल, 28 साल का सुमित उर्फ शेखर कन्नौजिया शहर के अतरसुइया इलाके का रहने वाला था. वह सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे के पास बेस्ट फिट जिम में ट्रेनर था. गठीले शरीर वाला सुमित अपनी महिला दोस्त के साथ पार्टनरशिप में एक फूड बिजनेस शुरू कर रहा था. आज यानी बुधवार को उसकी ओपनिंग थी.
मंगलवार को पूरा दिन उसी इंतजाम में लगा रहा और रात में जिम से आकर अपने दोस्तों के साथ उस फूड वैन में तस्वीर खिंचवाने लगा, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया. इस घटना में सुमित की मौत हो गई.
फ्रेंड रश्मि और सौरभ ने घरवालों को खबर दी कि सुमित को करंट लग गया है. उसे एसआरएन अस्पताल ले जा रहे हैं. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, घरवाले अस्पताल पहुंचे तो उनको अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ. परिवार के एक-दो सदस्य लाश देख बेसुध हो गए. इसके बाद परिजनों ने सुमित की हत्या का आरोप लगाया और लाश लेकर घर मीरापुर आ गए.
सूचना मिलते ही सुमित के घर पहुंची मीरापुर थाने की पुलिस ने लाश को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया. क्योंकि मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का था. पुलिस की पड़ताल में पता चला कि सुमित की मौत करंट लगने से हुई है. लेकिन किसी को इस तरह हुई मौत पर यकीन नहीं हो रहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








