
आज का दिन: CBSE 12वीं की परीक्षा, लेकिन कैसे किया जाएगा बच्चों का इवैल्युएशन?
AajTak
कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसके बाद सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. इसके बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा को कैंसिल कर दिया.
2 जून 2021 के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ सुनिए नीचे दी गई ख़बरों पर विस्तार से बात, देश-दुनिया की ताज़ा हेडलाइंस, आज के अख़बारों से सुर्ख़ियां और इतिहास में आज के दिन की अहमियत. प्रोग्राम की लिंक सबसे नीचे दी गई है. वहां क्लिक करके आप इसे सुन पाएंगे. कोविड के कारण अभी हाल ही में सीबीएसई की 10वीं की परिक्षा तो कैंसिल कर दी गई थी लेकिन 12वीं की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति थी। लिहाज़ा, कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसके बाद सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा को कैंसिल कर दिया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा की हमारे छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और इस पहलू पर कोई समझौता नहीं होगा, सो, ऐसा फैसला लिया गया है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










