
आज का दिन: शहरों की हवा पर कितनी भारी पड़ी बीती रात की आतिशबाज़ी?
AajTak
शहरों की हवा पर कितनी भारी पड़ी बीती रात की आतिशबाज़ी? केरल में क्यों हो रहा मुख्यमंत्री-राज्यपाल के बीच टकराव? राजस्थान में कैसे अपना सियासी कद दिखाने में जुटे हैं सचिन पायलट? और क्या बीजेपी वसुंधरा राजे को फिर देगी मौका?, सुनिए 'आज का दिन' में.
दीवाली जश्न का दिन होता है. और इस जश्न को मनाने के लिए की गई आतिशबाज़ी बढ़ाती है मुसीबत. पिछले कई सालों का रिकॉर्ड है कि प्रदूषण में ख़तरनाक स्तर की बढ़ोतरी हो जाती है. महानगरों में कई जगह सांस के मरीजों के लिए दिक्कत बढ़ जाती है. आज की सुबह का हाल कभी दिल्ली वालों से पूछिएगा. गैस चेंबर बन जाती है दिल्ली. वैसे पिछले साल की ही तरह दिल्ली में इस बार पटाखे बैन जरूर थे लेकिन आसपास के इलाकों में हुई आतिशबाज़ी से दिल्ली की हवा बच नहीं सकी, तो और जगहों पर क्या हाल रहा और किस तरह की स्थिति रही? केरल में क्यों भिड़ गए हैं राज्यपाल और मुख्यमंत्री?
इन दिनों राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच टसल की ख़बरें बढ़ गई हैं. पश्चिम बंगाल, पंजाब के बाद अब इस लिस्ट में शामिल हुआ है राज्य केरल. अजीब है कि राज्यपाल के पद को संवैधानिक पद का दर्जा है और इस पर लोग सीधे हमले से बचते हैं , पर केरल के सरकार के मंत्री आक्रामक हैं. हालांकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उसी तरह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार पर वैसे ही हमले कर रहे हैं. शिक्षा नीति से शराब की पॉलिसी तक राज्यपाल केरल की सरकार की आलोचना कर रहे हैं. कल ये विवाद और चरम पर पहुँच गया जब उन्होंने नौ यूनिवर्सिटीज़ में राज्य सरकार की ओर से अपॉइंटेड कुलपतियों से इस्तीफा मांग लिया. हालांकि इनमें से किसी का इस्तीफा हुआ तो नहीं पर टकराव की स्थिति बनी हुई है. सवाल ये है कि केरल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच ये जो विवाद है ये कहां से शुरू हुआ और क्यों ये इस स्तर तक आ पहुंचा?
क्या राजस्थान में फिर वसुंधरा राजे को मौका देगी बीजेपी?
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान पॉलिटिक्स की हलचल किस तरह से इंटरकनेक्ट रही ये बीते दिनों सबने देखा. गहलोत अंत वक्त में मुकर गए और कुर्सी बचाने में सफल रहे जो पायलट को जाती दिख रही थी. यहाँ अगले ही साल चुनाव हैं तो ज़ाहिर है अब ये दोनों नेता अपने अपने राजनीतिक वजूद को बढ़ाने और दिखाने के लिए जुटेंगे. गहलोत के साथ पार्टी के स्थानीय स्तर पर समर्थन की बात कही जाती है तो पायलट पर दिल्ली का हाथ बताया जाता है. लेकिन सारा मामला निर्भर करेगा जनता पर. ऐसा ही बीजेपी में भी चल रहा है. कहा जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी वसुंधरा राजे से आगे सोचने लगी है. राजे के अलावा कई और नेता हैं जो पार्टी का चेहरा बन सकते हैं. हालांकि इन सब बातों के बीच राजे ऐक्टिव जरूर हो गई हैं. प्रदेश के दौरे कर रही हैं, रोडशो और रैलियां अटेंड कर रही हैं. लेकिन बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष सतीश पुनिया या केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के सामने उनकी राह उतनी आसान नहीं. ऐसे में क्या बीजेपी राजे से आगे बढ़ कर किसी और को मौका देगी? और क्या चुनावों में हमें कोई इस बार नया समीकरण दिख सकता है?
इन ख़बरों पर विस्तार से चर्चा के अलावा ताज़ा हेडलाइंस, देश-विदेश के अख़बारों से सुर्खियां, आज के दिन की इतिहास में अहमियत सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
25 अक्टूबर 2022 का 'आज का दिन' सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







