
आज का दिन: बंगाल में TMC की प्रचंड जीत, लेकिन नंदीग्राम में ममता ने क्या गलती कर दी?
AajTak
पश्चिम बंगाल में खेला हो गया. 213 सीटें जीतकर टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सवाल ये है कि राज्य में प्रचंड बहुमत के बावजूद नंदीग्राम में ममता बनर्जी ग़लती कहां कर गईं?
पश्चिम बंगाल में खेला हो गया. 213 सीटें जीतकर टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन इस सियासी खेल की माहिर ममता बनर्जी के साथ भी एक खेला हो गया. वो ये कि नंदीग्राम की सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा की एक कटोरी खीर में कोई दो बूंद सरसो तेल डाल दे. या फिर दाल रोटी खा रहे हों और आख़िरी निवाले में कंकड़ पड़ जाए. ख़ैर एक बात तो थी नंदीग्राम में मामला था बड़ा दिलचस्प. कभी ममता आगे, तो कभी शुभेंदु आगे और एक वक़्त तक तो ममता की जीत भी घोषित हो ही गई थी लेकिन फिर चुनाव आयोग ने दलील देते हुए सुवेंदु के नाम पर जीत की मुहर लगा दी. अब ममता को अपनी हार पच नहीं रही. तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय, पश्चिम बंगाल को चिट्ठी लिखकर फिर से मतगणना की मांग की है. साथ ही चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है. ममता ने कल इंडिया टुडे से भी बातचीत की और इस दौरान वे जमकर बीजेपी और मोदी शाह की जोड़ी पर बरसीं. उन्होंने कहा कि मोदी शाह की विचारधारा बिल्कुल अलग तरह की है. आप उन पर भरोसा नहीं कर सकते वे कुछ दंगा, ध्रुवीकरण कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि राज्य में प्रचंड बहुमत के बावजूद नंदीग्राम में ममता बनर्जी ग़लती कहां कर गईं?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











