
आज का दिन: एयरफोर्स और सीडीएस बिपिन रावत के बीच रस्साकशी की क्या है वजह?
AajTak
बताया जा रहा है कि इंडियन एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया, सीडीएस बिपिन रावत के विचारों से सहमत नहीं है. सीडीएस बिपिन रावत चाहते हैं 17 सिंगल सर्विस कमांड को रिप्लेस कर 4 थिएटर कमांड बनाए जाए. जो सीधा सीडीएस को रिपोर्ट करेंगे.
उत्तराखंड में यूं तो राजनीतिक उलटफेर का मामला सालों पुराना है. ये तब से चला आ रहा है जबसे इस राज्य का गठन हुआ है. 20 साल में अबतक यहां कुल 11 मुख्यमंत्री बदल चुके हैं. जिसमें से केवल कांग्रेस के नारायणदत्त तिवारी ने ही अपने 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है. तो इसी इतिहास को बरकरार रखते हुए एक बार फिर बिना अपना कार्यकाल पूरा किए केवल 114 दिनों में ही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले इस्तीफा दिया और कल शाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जन्मे पुष्कर सिंह 45 साल के हैं और इसी के साथ वे राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. वैसे तो धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री भी नहीं रहे. लेकिन अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे. राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के अलावा, कई अन्य वरिष्ठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. जिसमें सतपाल महराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर, यशपाल आर्य, बिशन सिंह और सुबोध उनियाल को मंत्री बनाया गया है. पर इसी के साथ कल सुबह से ही ऐसा कहा जा रहा था कि उत्तराखण्ड में बीजेपी खेमे में कुछ लोग पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने से नाराज़ है. अब इस नाराज़गी के बीच धामी ने शपथ तो ले ली लेकिन इस नाराज़गी की वजह क्या है,तो क्यों ये अंतरकलह दिखाई पड़ रहा है? रविवार को इसे लेकर जो लगातार बैठकें की जा रही थीं. उन बैठकों से क्या निष्कर्ष निकला? और 114 दिनों के अपने कार्यकाल में तीरथ सिंह रावत ऐसा क्या नहीं कर पाए कि मुख्यमंत्री बदलने की ज़रूरत पड़ गई? अब नए मुख्यमंत्री धामी से क्या उम्मीदें की जा सकती हैं, और क्या वे उन उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे?
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










