
आज का दिनः ED के सामने राहुल गांधी की पेशी, क्या पूछताछ हुई?
AajTak
राहुल गांधी से करीब नौ घंटे चली इस पूछताछ के दो सेशन थे. लंच के पहले तक साढ़े तीन घंटे ईडी ने सवाल-जवाब किए. ईडी ने आज फिर राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है.
नेशनल हेराल्ड मामले में 13 जून को राहुल गांधी से ईडी ने पूछताछ की. करीब नौ घंटे चली इस पूछताछ के दो सेशन थे. लंच के पहले तक साढ़े तीन घंटे ईडी ने सवाल-जवाब किए. लंच ब्रेक के बाद जब ईडी के अधिकारी राहुल के साथ बैठे तो करीब साढ़े 5 घंटे तक पूछताछ चलती रही. रात 10 बजे राहुल ईडी दफ्तर से निकले और आज भी ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. तो राहुल गांधी से कल ईडी ने नौ घंटे के दौरान किस तरह के सवाल किए, इस पूछताछ से क्या बातें सामने निकलकर आईं?
राष्ट्रपति क्यों नहीं बनेंगे नीतीश कुमार
राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ गया है. 9 जून को जब इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रपति चुनाव का आधिकारिक ऐलान किया तो बिहार में जेडीयू के एक नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने सारी बहस नीतीश कुमार की तरफ ये कह कर मोड़ दी थी कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के लिए सबसे मुफीद व्यक्ति हैं. ये बिहार के लिए बहुत गर्व की बात होगी अगर नीतीश को राष्ट्रपति बनाया जाए.
श्रवण कुमार बिहार सरकार के उन मंत्रियों में से हैं जो नीतीश के बहुत करीबी माने जाते हैं. ऐसे में उनके बयान को नीतीश की भी चाहत मानकर इस पर बात शुरू हो गई. लेकिन कल इन सारी बातों पर नीतीश कुमार ने खुद ही नकार दिया. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव की रेस में नहीं हूं. सवाल ये है कि नीतीश के इस रेस से खुद को दूर रखने की वजहें क्या हैं? नीतीश क्यों नहीं चाहते राष्ट्रपति की इस रेस में शामिल होना?
WTO में विकसित देशों पर भारी पड़ा भारत
स्विटजरलैंड के जिनेवा में कल से World Trade Organisation की 12वीं मिनिस्टीरियल कॉन्फ्रेंस चल रही है. चार दिन चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया में कारोबार और आम लोगों की लाइवलीहुड पर असर करने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होती है. ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि मिनिस्टीरियल कॉन्फ्रेंस WTO की सबसे बड़ी डिसीजन मेकिंग बॉडी है और क्योंकि ये पांच साल बाद हो रही है, इसलिए इसमें कई जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं. तो अब तक क्या हुआ ये आपको बताते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








