
आज अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर PM मोदी, 5100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह त्रिपुरा में में जहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे वहीं अरुणाचल में भी कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे न सिर्फ बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा और ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का भी उद्घाटन करेंगे.
ईटानगर में प्रधानमंत्री 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे. इनमें 3,700 करोड़ रुपये की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं शामिल हैं – हीओ (240 मेगावाट) और तातो-I (186 मेगावाट). इनसे क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखेंगे. समुद्र तल से 9,820 फीट की ऊंचाई पर बनने वाला यह सेंटर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और सांस्कृतिक उत्सवों का केंद्र बनेगा. लगभग 1,500 प्रतिनिधियों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह भवन पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी गति देगा.
यह भी पढ़ें: बीजेपी से पहले कौन जुड़ा अमित शाह या नरेंद्र मोदी? गृह मंत्री ने बताया गुजरात से दिल्ली तक साथ काम करने का अनुभव
इसके अलावा, 1,290 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाएं भी शुरू होंगी, जिनसे कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय रोजगार में सुधार होगा.
त्रिपुरा में माताबाड़ी का नया रूप

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










