
'आज अपने गुंडे को हेलिकॉप्टर में घुमा रहे केजरीवाल', स्वाति मालीवाल का निशाना
AajTak
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 3.7 लाख करोड़ के कर्जे में दबे पंजाब की जनता के टैक्स के पैसे पर उड़ने वाले हेलिकॉप्टर में अरविंद केजरीवाल अपने गुंडे बिभव कुमार (पीछे सफेद शर्ट) के साथ जम्मू की वादियों में घूमने आए हैं. चरण जमीन पर लगे तो आलीशान कार में बैठ गए.
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कल भगवान राम के आदर्शों की बात कर रहे थे, आज अपने गुंडे को हेलिकॉप्टर में घुमा रहे हैं. बिलकुल साफ है कि इसके मन में सुप्रीम कोर्ट का भी सम्मान नहीं है.
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 3.7 लाख करोड़ के कर्जे में दबे पंजाब की जनता के टैक्स के पैसे पर उड़ने वाले हेलिकॉप्टर में अरविंद केजरीवाल अपने गुंडे बिभव कुमार (पीछे सफेद शर्ट) के साथ जम्मू की वादियों में घूमने आए हैं. चरण जमीन पर लगे तो आलीशान कार में बैठ गए.
उन्होंने यह भी कहा कि कल भागवान राम के आदर्शों की बात कर रहे थे, आज अपने गुंडे को हेलिकॉप्टर में घुमा रहे हैं. बिलकुल साफ है कि इनके मन में सुप्रीम कोर्ट का भी कोई सम्मान नहीं है. अब तक पंजाब के चार्टेट प्लेन में कितनी बार बैठे हैं और टैक्सपेयर का कितना पैसा फूंका है, ये अब RTI में भी छिपा लेते हैं. आम आदमी कब खास बन गए, पता भी नहीं चला!
जम्मू में केजरीवाल ने की सभा
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर पार्टी विधायक मेहराज मलिक की जीत के बाद डोडा पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार में 'जिम्मेदारी' की मांग की. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एनसी को सरकार चलाने में AAP पूरी मदद करेगी.
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने मुझ पर 'फ्री की रेवड़ी' देने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने आपको लूटा और सारे संसाधन अपने दोस्त को दे दिए.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










