
'आजाद रहने के लिए आपको डर पैदा करना होगा...', डिफेंस खर्चे को 2 साल में डबल करने का वादा कर बोले फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ल्ड वॉर-2 की परिस्थितियों को याद किया और कहा कि अभी वो समय है जब यूरोप की स्वतंत्रता को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे अधिक खतरा है. उन्होंने अपने देशवासियों को आगाह किया और कहा कि स्वतंत्र रहने के लिए आपको डर पैदा करना होगा.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक भाषण में जो कहा उससे पता चलता है कि यूरोप का समाज किस असुरक्षा और किस अंदेशे में जी रहा है. 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस जिसे यहां बैस्टिल डे के नाम से जाना जाता है, की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अभी वो समय है जब यूरोप की स्वतंत्रता को सबसे अधिक खतरा है.
उन्होंने मात्र 2 साल में फ्रांस के रक्षा बजट को दोगुना करने की घोषणा करते हुए जो कहा वो काफी गौर करने लायक था. राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने संबोधन में कहा, "इस दुनिया में स्वतंत्र रहने के लिए आपको डर पैदा करना होगा. डर पैदा करने के लिए आपको शक्तिशाली होना होगा."
यूं तो फ्रांस ने 2030 तक फ्रांस के रक्षा बजट को दोगुना करने का वादा किया था. लेकिन अब इसे अगले 2 साल में ही हासिल करेगा. मैक्रों ने अगले वर्ष फ्रांस के रक्षा खर्चे में 3.5 बिलियन यूरो की वृद्धि करने और 2027 में इसे 3 बिलियन यूरो तक और बढ़ाने का आह्वान किया. राष्ट्रपति को संसद से इस प्रस्ताव को पास कराना बाकी है.
रूस से तल्खी की चर्चा
फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस से खतरे का उल्लेख करते हुए मॉस्को की "साम्राज्यवादी नीतियों" और "क्षेत्रों पर कब्जा करने" की नीति की निंदा की. गौरतलब है कि शुक्रवार को फ्रांसीसी सेना प्रमुख थिएरी बर्कहार्ड ने कहा कि रूस फ्रांस को "यूरोप में अपना मुख्य विरोधी" मानता है.
बर्कहार्ड ने कहा कि रूस यूरोप के लिए एक "स्थायी" खतरा है, उन्होंने आगे कहा कि "आने वाली दुनिया में यूरोपीय देशों की स्थिति" यूक्रेन में तय हो रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











