
आजादी के महानायकों ने गाया राष्ट्रगान! AI की मदद से आजतक ने अद्भुत सपने को किया साकार
AajTak
आपके अपने चैनल आज तक ने उस सपने को साकार कर दिखाया जिसकी अभी तक बस कल्पना ही की जा सकती थी. आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस और इतिहार के बेजोड़ मेल के जरिए देश के महानायकों ने देश का राष्ट्रगान गाया जिसे देखकर आप भी गर्व महसूस करेंगे.
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजतक ने इतिहास और तकनीक के बेजोड़ मेल की मदद से अद्भुत सपने को साकार किया है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से हमारे स्वाधीनता संग्राम के तमाम महानायकों ने देश के लिए राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया जिसे देख कर आप भी गौरव महसूस करेंगे.
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से राष्ट्रगान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, हमारे संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, सरोजनी नायडू और रविंद्र नाथ टैगोर ने गाया है.
यह पहल न केवल इतिहास को संरक्षित करती है बल्कि इसे जीवंत भी बनाती है, जिससे हमें इस महत्वपूर्ण दिन पर नेताओं को उनके निकट जाकर देखने और उनके साथ उनकी स्थायी विरासत का जश्न मनाने का मौका मिलता है.
किसने लिखा था राष्ट्रगान
बता दें कि देश का राष्ट्रगान जन गण मन नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर ने लिखा था. भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को इसे अपनाया गया था. इसे टैगोर ने साल 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा था.
लाल किला पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












